Tuesday, March 31, 2009

ये कैसा है इंसान

ये कैसा है इंसान
जिसका ना कोई धर्म है
जिसका ना कोई ईमान है
अपनी हैवानियत की खातिर
लेता है इंसानों की जान
ये कैसा - - - -

आज यंहा आग है
कल वंहा होगी
आज उनकी बारी है
कल हमारी होगी
ये सोच कर
मेरा दिल है बेजान
ये कैसा -- - - -


डर के मारे न दिन को चैन है
ना ही रातों को नीद है
चारो तरफ खामोसी छाई है
फिर नीद ना किसी को आई है
अ भगवान कैसा हो गया तेरा जहान
ये कैसा - - -


चारो तरफ धमाको का शोर है
बिखरा हुआ लहू चारो ओर है
जिन्दगी मौत के आगे कितनी मजबूर है
पिघला नहीं उनका दिल देख ये लाल निसान
ये कैसा - - -


राज सागर