आँखों से कभी अस्क जाते नहीं
लवो पर कभी हंशी आती नहींमौत अपनी बफा निभाती नहीं
जिन्दगी भी दामन छोड़ती नहीं
पतझड़ में फूल कभी खिले नहीं
बहारो ने कभी खिलाये नहीं
दूर तुमसे हम रह पाते नहीं
पर अपनी कभी बनती भी नहीं
रास्तो ने कभी साथ छोडा नहीं
पर मंजिल कभी मिली नहीं
बरखा बहार कभी आती नहीं
विरहा की रुत कभी जाती नहीं
किनारों पर लहर कभी पहुंची नहीं
पर सागर से उठना बंद किया तो नहीं
सपने कभी पुरे हुए नहीं
आँखों देखना बंद किया नहीं
पूर्णिमा की रात है पर चाँद नहीं
गगन पर बादल भी तो नहीं
गीत कभी पूरा हुआ नहीं
पर लिखना बंद किया तो नहीं
राज सागर
