Wednesday, November 4, 2009

आज मुझे कुछ कह लेने दो


आज मुझे कुछ कह लेने दो
दिल में है जो अरमान
आज दिखा लेने दो
फिर मिले ना मिले ये पल
आज अपने पहलू मैं आ जाने दो

तेरी याद सजोए रखी है दिल में
दिल पर हमदर्दी का हाथ रख दो
छुपा के रखे है अस्क तेरी जुदाई के
आज इन्हें बह जाने दो
आज मुझे कुछ कह लेने दो

कोई खुआब ना था इन आँखों में
तेरे खुआब के सिवा
कोई मूरत ना थी दिल में
तेरी मूरत के सिवा
आज दिल चिर के दिखा लेने दो
आज मुझे कुछ कह लेने दो

जब जब याद तेरी आई है
तब तब कल्पनायों में तेरी तस्वीर बनाई है
दूर हो मुझ से कितनी सनम
खुदा ने भी मेरी क्या तकदीर बनाई है
आज खुदा से शिकायत कर लेने दो
आज मुझे कुछ कह लेने दो

राज सागर