Wednesday, March 10, 2010

एक नजर

एक नजर तरसती  है तुम्हे देखने को
आये नहीं बेदर्द पलभर मिलने को
ऐसी भी सनम क्या बेबफाई
तुम्हे पल भर को भी याद ना आई
याद करता हूँ तुम्हे दिल की धड़कन बनाने को
एक नजर - - - - -

काली रात है पर चांदनी नहीं
पतझड़ के साये पर बहार नहीं
लम्बा सफ़र है पर हमराही नहीं
दुनिया में लोग बहुत है पर यार नहीं
ढूँढता हूँ कबसे अपने यार को
एक नजर - - - - -


मौत के साये है पर जिंदगानी नहीं
नदी का संग है पर पानी नहीं
लिखू किस पर गजल  अपनी कोई कहानी नहीं
ढूँढता हूँ कबसे कोई कहानी गजल लिखने को
एक नजर - - - - -
 
कभी रास्ते है तो मंजिल नहीं
कभी मंजिल है तो रास्ते नहीं
कोई हमारे वास्ते नहीं
हम किसी के वास्ते नहीं
गहरा सागर है पर साहिल नहीं
ढूँढता हूँ  कबसे अपने साहिल को
एक नजर - - - - -



राज सागर