Friday, November 13, 2009

कदम ले चले है मंजिलो की तरफ

कदम ले चले है मंजिलो की तरफ
पर वंहा से खाली हाथ लौटे है
पूनम की रात है चांदनी बिखरी हुई चारो ओर
पर हम बिना रौशनी के लौटे है

अब  घर घर नहीं लगता है
एक शमशान सा लगता है
जहा हर बेगाना सा लगता है
रिश्ते जैसे बस नाम के हो
अपने घेरे है सागर की लहरों की तरहा
फिर भी हम बिना रिस्तो के लौटे है

सुन्शान रहा है बस हवा का शोर है
छाया अँधेरा चारो तरफ घनघोर है
उजाले में साया साथ था , अँधेरे में खो गया
जो भी साथ चला बीच रहा में खो गया
अपना ही  हमसे मुख मोड़ गया, रिश्ते सारे तोड़ गया
हम बिना रिश्तों के लौटे है


इस भरी भीड़ में किस को अपना कहे
किस के आगे अपना रोना रोये
इस भीड़ में हर तरफ बेगाने है
जो अपने लिए जीते है अपने लिए ही मरते है
हर तरफ उन्ही के अफसाने है
फिर भी हम बिना अफसानो के लौटे है

राज सागर