Saturday, September 12, 2009

ओ सजनी

ओ सजनी रुक जाना
चुराकर मेरा दिल ना जाना
तेरे पीछे है ये पागल दीवाना
मान ले एक बार तू मेरा कहना
ओ सजनी-------

माना खुबसूरत हो तुम
अजंता की कोई मूरत हो तुम
हम भी तो किसी से कम नहीं
ये दिल तुम्हारा है मेरा नहीं
मासूम सा दिल तोड़ ना जाना
ओ सजनी-------

माना लाखो है तेरे दीवाने
समां के पीछे जैसे परवाने
मेरी चाहत भी कुछ है ऐसी
चकोर की चाँद संग है जैसी
इस चाहत पर  जरा गौर कर जाना
ओ सजनी-------

देख तेरी मस्तानी चाल
हुआ अपना बुरा हाल
कुछ मेरा भी तो कर ख्याल
तेरे आगे भी हम पीछे भी हम
और ना सुनेगे तेरे बहाने हम
लिए है तुने बहुत नजराने सनम
मेरा भी तो नजराना लेती जाना
ओ सजनी-------

राज सागर