Tuesday, April 27, 2010

तुम बिन कटते नहीं पल चार

तुम बिन कटते  नहीं पल चार
तुम बिना जीना हुआ दुस्वार
तुम बिन दिल कंही लगता नहीं
तुम बिन रातो को करार नहीं
इस बेकरारी की कुछ दवा तो करो यार
तुम बिन कटते ----------


कटती नहीं ये तन्हा राते
किससे करू तन्हाई में बाते
दिल की धड़कन हर पल बढती जाये
तुम बिन अब रहा भी ना जाये
जल्दी करो अब मिलन का उपचार
तुम बिन कटते ----------



कब खत्म होंगी ये बीच की दूरिया
आजाओ तोड़ कर सारी मजबूरिया
तेरे ही खुआब बसते है इन आँखों में
तेरे इन्तजार में पलके बिछी है राहों में
ये नयन करे तेरा इन्तजार हो कर बेकरार
तुम बिन कटते ----------



राज सागर