Sunday, August 23, 2009

रह रह कर याद आया

रह रह कर याद आया उनका हंसीं चेहरा
कुछ हाथो का कुछ जुल्फों का था पहरा
प्यार भरी नजर से चुपके से उनका देखना
प्यार का रंग हो गया कुछ जादा गहरा
रह रह कर ------

एक प्यार भरी उनकी मुस्कान
लगा कुछ ऐसे
जैसे खिले हो दोनों जहान
फिर कब मिलेगी ऐसी खुबसूरत हंसीं दिलकश महमान
भूले नहीं भूलता है उनका अंदाज़ प्यारा प्यारा
रह रह कर ------

हवा के झोके से जुल्फों का हट जाना
लगा कुछ ऐसे
घटा से चाँद का निकल आना
बढा दे एक बार अगर हाथ बो
हाथ उनका थाम लू
हाँ कर दे एक बार बो
हम सफ़र उन्हे बना लू
सफ़र था ये कितना प्यारा प्यारा
रह रह कर ------

राज सागर

घटा है मेरी बाहें

घटा है मेरी बाहें
मेरा चाँद हो तुम
देखे ना कोई और
तुम्हे बांहों मैं छुपा लूँगा
घटा है - - -

मन है मेरा एक मंदिर
मेरी मूरत हो तुम
चुरा ले ना कोई और
तुम्हे मन मैं छुपा लूँगा
घटा है - - -

आईना है मेरी आंखे
मेरी तस्वीर हो तुम
देखे ना कोई और तुम्हे
तुम्हे आँखों मैं बसा लूँगा
घटा है - - -

दिल है मेरा एक सागर
मेरी लहर हो तुम
टकरा ना जाओ किसी साहिल
तुम्हे दिल मैं छुपा लूँगा
घटा है - - -

रात सागर