घुंघटा उठा दे एक बार जो तू
तेरे आगे चाँद भी फीका पड़ जाये
देख ले एक बार किसी को जो तू
रही अपनी रहा भूल जाये
तेरे आगे चाँद - - - -
मुस्कुरा दे एक बार जो तू
मन में ख़ुशी की लहर दौड़ जाये
पलके उठा कर झुका दे जो तू
कसम से दिन रात बन जाये
तेरे आगे चाँद - - - -
लहरा दे अपना आँचल जो तू
जाती हुई पवन भी ठहर जाये
गुनगुना दे गीत एक बार जो तू
कोयल भी अपना राग भूल जाये
तेरे आगे चाँद - - - -
हंस दे एक बार जो तू
उजडे चमन में फूल खिल जाये
फैलादे अपनी बाँहे एक बार जो तू
बिछडे हुए आपस में मिल जाये
तेरे आगे चाँद - - - -
छनका दे अपनी पायल एक बार जो तू
मेरा जीवन संगीत से भर जाये
चमका दे अपनी बिंदिया एक बार जो तू
मेरा जंहा रोशन हो जाये
तेरे आगे चाँद - - - -
राज सागर
Friday, September 4, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)
