दिल की कलम से
दिल की कलम से
तेरी तस्वीर बनाऊंगा
लेकर दिल का लहू
तेरी माँग सजाऊंगा
दिल की _________
लेकर फूलो का रंग
तेरा रंग बनाऊंगा
लेकर काली घटा का रंग
तेरा काजल सजाऊंगा
दिल की ________
लेकर सरस्वती की बाणी
तेरे होठो पर सजाऊंगा
लेकर सूरज की लाली
तेरी बिंदिया बनाऊंगा
दिल की _________
लेकर चाँद की सदा
तेरा मुख बनाऊंगा
लेकर फूलो की महक
तेरा दामन महकाऊंगा
दिल की ________
लेकर आसमान के तारे
तेरे आँचल में सजाऊंगा
देखे जो कोई एक बार बो
फिर बार बार देखेगा
ऐसी सुंदर तस्वीर बनाऊंगा
दिल की ________
राज सागर
