Sunday, August 23, 2009

घटा है मेरी बाहें

घटा है मेरी बाहें
मेरा चाँद हो तुम
देखे ना कोई और
तुम्हे बांहों मैं छुपा लूँगा
घटा है - - -

मन है मेरा एक मंदिर
मेरी मूरत हो तुम
चुरा ले ना कोई और
तुम्हे मन मैं छुपा लूँगा
घटा है - - -

आईना है मेरी आंखे
मेरी तस्वीर हो तुम
देखे ना कोई और तुम्हे
तुम्हे आँखों मैं बसा लूँगा
घटा है - - -

दिल है मेरा एक सागर
मेरी लहर हो तुम
टकरा ना जाओ किसी साहिल
तुम्हे दिल मैं छुपा लूँगा
घटा है - - -

रात सागर