जिन्दगी तुने हमे क्या दिया
माँगा प्यार वो भी ठुकरा दिया
मंजिल है दूर पर जाना है जरूर
मगर रास्तो ने साथ छोड़ दिया
माँगा प्यार - - - -
तलवार की धर पर चल रहा था
गिरने का जरा भी डर ना था
आँचल जो तुम्हारा पकड़ रखा था
मगर तुमने आँचल छुडा लिया
माँगा प्यार - - - -
रात के सफ़र मैं कई सुनहरे सपने देखे
उन सपनो मैं कई लोग अपने देखे
लगे मुझको कुछ ऐसे
चाँद संग चांदनी हो जैसे
दिया संग बाती हो जैसे
मगर सुबह होते ही सबने कीनारा कर लिया
माँगा प्यार - - - -
राज सागर
