नजरे मुझसे ना मिला दिल तेरा खो जायेगा
कुछ हो गया तो फिर ना कहना
मुझ पर तुम इल्जाम ना लगाना
ये तो आँखों की खता है सनम
इस खता से दिल मेरा मचल जायेगा
नजरे मुझसे ना - - -
हर कली कहने लगी है
बात आगे बढ़ने लगी है
ये फिजा भी प्यारी प्यारी सी लगने लगी है
दिल कहने लगा के हमे तुमसे मुहब्बत होने लगी ही
ऐसी बातो से मेरा दिल घबराएगा
नजरे मुझसे ना - - -
हाथ मेरा तुम थाम लो
मेरा नाम सुबह साम लो
अकेला हूँ हमसफ़र बना लो
देखे ना कोई और मेरा प्यार दिल में छुपा लो
दिल तेरा मेरा घर बन जायेगा
नजरे मुझसे ना - - -
इन जुल्फों की जंजीर हमे पहना दो
अपने गले का हार हमे बना लो
ये एहसान तुम हम पर दो
जादा नहीं सनम दो कदम ही साथ चल दो
जिन्दगी का सफ़र यूँही कट जायेगा
नजरे मुझसे ना - - -
राज सागर
