कदम ले चले है मंजिलो की तरफ
पर वंहा से खाली हाथ लौटे है
पूनम की रात है चांदनी बिखरी हुई चारो ओर
पर हम बिना रौशनी के लौटे है
अब घर घर नहीं लगता है
एक शमशान सा लगता है
जहा हर बेगाना सा लगता है
रिश्ते जैसे बस नाम के हो
अपने घेरे है सागर की लहरों की तरहा
फिर भी हम बिना रिस्तो के लौटे है
सुन्शान रहा है बस हवा का शोर है
छाया अँधेरा चारो तरफ घनघोर है
उजाले में साया साथ था , अँधेरे में खो गया
जो भी साथ चला बीच रहा में खो गया
अपना ही हमसे मुख मोड़ गया, रिश्ते सारे तोड़ गया
हम बिना रिश्तों के लौटे है
इस भरी भीड़ में किस को अपना कहे
किस के आगे अपना रोना रोये
इस भीड़ में हर तरफ बेगाने है
जो अपने लिए जीते है अपने लिए ही मरते है
हर तरफ उन्ही के अफसाने है
फिर भी हम बिना अफसानो के लौटे है
राज सागर
