दिल धड़कने के लिए , धड़कन मिले या ना मिले
दिल धड्काने के लिए तेरी याद काफी है
जिन्दगी के लिए सांसे मिले या ना मिले
जीने के लिए तेरी एक नजर काफी है न
तानसेन के सुर मिले या ना मिले
मेरे साज के लिए तेरी पायल की झंकार काफी है
महिवाल को सोहनी से प्यार मिले या ना मिले
मेरे लिए तेरा पल भर का प्यार काफी है
चाँद सूरज से रोशनी हो या ना हो
मेरा जन्हाँ के लिए तेरी बिंदिया की चमक काफी है
फूलो से चमन महके या ना महके
मेरी बगिया के लिए तेरा गजरा काफी है
जिन्दगी के सफ़र में लोग मिले या ना मिले
अपने सफ़र के लिए तेरा पल भर साथ काफी है
ख़ुशिया ज़माने को मिले ना मिले
अपने लिए तेरी एक मुस्कान काफी है
राज सागर
