कुछ दिनों से तेरी याद बहुत सताती है
हर पल बैचैन कर जाती है
तन्हा तन्हा सा महसुसू करता हूँ तुम बिन
खोया खोया सा रहता हूँ तुम बिन
अब तो तेरी याद ही अपनी साथी है
कुछ दिनों से ---------
दिल तेरी ही यादो में डूबा रहता है
तन्हइयो से नाता जोड़ लेता है
अब तो तन्हाइया ही जैसे अपनी साथी है
कुछ दिनों से -------
जब तुम साथ थे अपना बिराना भी चमन था
जब तुम साथ नहीं हो चमन भी विराना लगता है
अब तो विराना ही अपना साथी है
कुछ दिनों से --------
राज सागर
